Rajasthan: भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप !
राजस्थान से भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा अपने विवादित बयानों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान से भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा अपने विवादित बयानों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमने तो उनके पांच लोगों को मार डाला है, लेकिन पहली बार इन लोगों ने हमारे एक आदमी को मारा है। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाला दिया बयान !
दरअसल, भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने मोब्लिंचिंग में मारे गए चिरंजीलाल के घर जाकर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाला बयान दिया था। उन्होंने एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि हमने उनके पांच लोग मारे हैं। हमारा तो सिर्फ एक मरा है। भाजपा नेता का यह विवादित बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ज्ञानदेव आहूजा ने दी सफाई !
ज्ञानदेव आहूजा ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। सफाई देते हुए उन्होंने कहा है कि वे सांप्रदायिक नहीं हैं। वह मुसलमानों के खिलाफ भी नहीं हैं। उन्होंने जो भी बयान दिया है वह अपराधियों के खिलाफ दिया है। पुलिस ने ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ गोविंदगढ़ थाने में IPC की धारा 153(A) में मामला दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस ने भाजपा को घेरा !
ज्ञानदेव आहूजा के बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा, और कहा कि इससे पार्टी का कट्टरता वाला असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आहूजा का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “अब तक 5 हमने मारे हैं…कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे रखी है..मारो **** को..ज़मानत हम करवाएँगे” ये शब्द राजस्थान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के हैं। भाजपा के मजहबी आतंक व कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए? पूरे देश में भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।