# जया किशोरी : देश के इस शहर में शुरू होने जा रही सुन्दर भागवत कथा !

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी इसमें प्रवचन देंगी, कथा समिति के सदस्यों ने तैयारियों की जानकारी पत्रकारों को दी

देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी की भगवत शुरू होने जा रही है। इस बार वो सुन्दर भागवत कथा का वाचन देश के हरियाणा राज्य में करने जा रही है।

इसकी तैयारियों की जानकारी पत्रकारों को दी

कथा की शोभा बढ़ाने के लिए एक भव्य आध्यात्मिक मंच तैयार किया है। राज्य के रेवाड़ी शहर में अगले माह ( सितम्बर ) 16 से 22 तारीख तक विशाल भागवत कथा का आयोजन किया जाना है। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी इसमें प्रवचन देंगी। गुरुवार को कथा समिति के सदस्यों ने शहर के बीएमजी मॉल में इसकी तैयारियों की जानकारी पत्रकारों को दी।

करीब दस से पंद्रह हजार श्रद्धालु कथाएं सुनेंगे

रिपुदमन गुप्ता और नरेश मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि रेवाड़ी शहर के लिए ऐतिहासिक होने वाले इस भव्य आयोजन में करीब दस से पंद्रह हजार श्रद्धालु कथाएं सुनेंगे। कलश यात्रा 16 सितंबर को सुबह 9 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। इस यात्रा में 1100 महिलाएं हिस्सा लेंगी और रजिस्ट्रेशन जारी है। कोई भी महिला 500 रुपये देकर यात्रा में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए भव्य कलश से भाग ले सकती है।

इसमें पितृपूजा का भी प्रावधान होगा

समिति की ओर से यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार सुंदर कलश व पीलिया कोलकाता से लाए जाएंगे। यह भागवत पितृ पक्ष में हो रही है। इस कारण इसमें पितृपूजा का भी प्रावधान होगा। संस्था ब्राह्मण और पूजा का पूरा खर्च वहन करेगी।

कथा सुनने के लिए पास भी बांटे जाएंगे

इसके लिए एक निश्चित राशि निर्धारित की गई है। जो सज्जन इस पूजा में मेजबान की भूमिका निभाना चाहते हैं। वे संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क करें। कथास्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं को कथा सुनने के लिए पास भी बांटे जाएंगे।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button