Guinea in West Africa: अफ्रीका में 16 भारतीयों को बनाया बंधक, कानपुर के रोशन शामिल रिहा के लिए सरकार से लगाई गुहार !

पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) के गिनी देश (Guinea country) से एक बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान पश्चिमी अफ्रीका में भारतीय मर्चेंट नेवी (Indian Merchant Navy) का शिप तीन महीने से फंसा हुआ है।

पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) के गिनी देश (Guinea country) से एक बड़ी घटना सामने आई है। इस दौरान पश्चिमी अफ्रीका में भारतीय मर्चेंट नेवी (Indian Merchant Navy) का शिप तीन महीने से फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक वहां शिप के 26 क्रू मेंबरों को गिनी देश की मर्चेंट नेवी ने बंधक बना लिया है। बताया जा रहा है, इसमें 16 भारतीय, 6 श्रीलंका, फिलीपींस, पोलैंड (Philippines, Poland) के एक-एक और दो अन्य अफसर बंधक बने हुए हैं।

मर्चेंट नेवी शिप के 26 क्रू मेंबर को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार मर्चेंट नेवी पर कच्चा तेल के चोरी का आरोप लगा है। बता दें कि 16 भारतीयों में से कानपुर के रोशन अरोड़ा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है, रोशन मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

  • बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद से ही परिजन परेशान हैं।
  • परिवार ने अधिकारियों के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

मुख्य सूचना

  • कानपुर के गोविंद नगर में रहने वाला रौशन अरोड़ा के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
  • परिवार ने बेटे को रिहा करवाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है।
  • मनोज अरोड़ा का 26 वर्षीय बेटा रोशन मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर है।
  • परिवार में रोशन की मां सीमा अरोड़ा और बहन कोमल है।
  • रोशन ने किसी तरह से छिपकर परिवार को फोन पर सूचना दी है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • रोशन ने दावा किया कि जुर्माना भरने के बावजूद किसी को नहीं छोड़ा गया।
  • रोशन हीरोइक इदुन शिप कंपनी के जरिये आठ अगस्त को नाइजीरिया कच्चा तेल लोड करने गया था।
  • टीम में 16 भारतीय, छह श्रीलंका और पोलैंड व फिलीपींस के एक-एक व दो अन्य मर्चेंट नेवी अफसर शामिल हैं।
  • 15 अफसरों को मालाबो में कैद कर रखा है और 11 को जहाज में ही नजरबंद कर दिया।
  • उसी समय से वहां पर सभी लोग फंसे हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारतकी हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button