निर्भया केस की प्रवक्ता सीमा कुशवाहा बनी बीएसपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता

उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली सीमा कुशवाहा दिल्ली के निर्भया मामले में पीड़ित पक्ष की वकील ( advocate ) थीं। उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी करी थी।

न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई

उन्होंने पीड़ित पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं। निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा को मायावती द्वारा बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सीमा कुशवाहा एक तेज तर्रार महिला वकील होने के साथ-साथ जन सेवा की भावनाएं भी रखती है।

समाज में अच्छी पकड़ 

पश्चिम यूपी, इटावा ,बुंदेलखंड क्षेत्र में मौर्य, शाक्य,कुशवाहा समाज में अच्छी पकड़ रखती है। सीमा कुशवाहा को आगे महिला सम्मेलन जैसी जिम्मेदारियां भी पार्टी की तरफ मिल सकती है। एडवोकेट सीमा कुशवाहा ने निर्भया कांड में पीड़ित परिजनों की ओर से न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखा।

न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास

उन्होंने आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया है। कुशवाहा समाज में अपनी मजबूत पकड़ रखने के साथ ही वह पूरे देश में बहुत ही लोकप्रिय अधिवक्ता भी हैं। पूरे देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर वह लगातार मजबूती से आवाज उठाती हैं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास भी करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button