उत्तर प्रदेश का किसान खेतों में सर्द रातें काटने को आखिर “क्यों” मजबूर ? जानिए इस खबर में

उत्तर प्रदेश में लगभग पांच साल पहले जब योगी सरकार ( government) आई थी। तो अपने वादे के अनुसार उसने अन्ना जानवरों के लिए गौशाला खोलने का एलान किया था। साथ ही कहा था इससे किसानों को उनकी फसल बर्बाद होने डर भी ख़त्म होगा।

देश व प्रदेश नहीं बल्कि अन्ना जानवर विकास कर रहा

Related Articles

लेकिन ताज़ा आंकड़ों की माने तो सूबे के किसानों का एक बड़ा तबका इस बार बीजेपी से नाराज़ है। वजह अन्ना जानवरों की बड़ी संख्या में खेतों को नुकसान पहुँचाना। एक पीड़ित किसान का कहना है की देश व प्रदेश नहीं बल्कि अन्ना जानवर विकास कर रहा है।

सरकार असफल साबित हुई

पीड़ित किसान का कहना है की उसने कभी भी ये नहीं सोंचा था की उसे कड़ाके की ठण्ड में अपने खेतों की सुरक्षा अन्ना जानवरों से करनी पड़ेगी। सरकार को जनता की समस्याएं सुननी चाहिए लेकिन वो इसमें असफल साबित हुई है।

अन्ना जानवर और महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी

आगे अपना दुःख सुनाते हुए कहा की अन्ना जानवर और महंगाई ने कमर वैसे भी तोड़कर रख दी है। ऐसे में शासन व प्रशासन अब कैसे उनकी समस्याओं को दूर करती है ? ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button