CM Kejriwal के निजी सचिव बिभव कुमार को आया विजलेंस विभाग का आदेश !

सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने बिभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है।

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के CM Arvind Kejriwal को एक और झटका लगा है। सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने बिभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी YVVJ राजशेखर ने आदेश जारी किया है।

CM केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस विभाग ने पीए विभव कुमार को हटाया, ED ने  की थी पूछताछ | Jansatta

बिभव कुमार की नियुक्ति अवैध और अमान्य

विजिलेंस निर्देशालय ने केजरीवाल को एक और झटका देते हुए उनके निजी सचिव की सेवा ही समाप्त कर दी। निर्देशालय का कहना है कि बिभव कुमार की नियुक्ति अवैध और अमान्य थी। डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस (DOV) ने अपने आदेश में कहा कि बिभव कुमार की नियुक्ति केंद्रीय सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन करके की गई थी। आदेश के मुताबिक, बिभव कुमार का अपाइंटमेंट निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन करे बिना किया गया था। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। विशेष सचिव सतर्कता वाई. वी. वी. जे. राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक लंबित मामले का हवाला देते हुए आदेश पारित किया है। आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण इसके द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के संदर्भ में बिभव कुमार की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।

bibhav kumar news

 

इस्तीफा देने से पहले भाजपा पर बोला हमला

कथित शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप से जूझ रही आम आदमी पार्टी को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट के मंत्री राजकुमार आनंद ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे दिल्ली सरकार के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सरकार और पार्टी को अलविदा किया है। अनुसूचित जाति कोटे से मंत्री आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे। इस्तीफा देते वक्त उन्होंने आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार पर कई आरोप लगाए। हालांकि, इस्तीफा देने से पहले आनंद ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर हमला बोला था।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button