जब रणदीप हुड्डा जेल में चार्ल्स शोभराज से मिले तो ‘बिकिनी किलर’ ने किया यह सवाल !

'बिकिनी किलर' यानी चार्ल्स शोभराज इस समय चर्चित नाम है। साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद इस अपराधी की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है।

‘बिकिनी किलर’ यानी चार्ल्स शोभराज इस समय चर्चित नाम है। साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद इस अपराधी की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर चार्ल्स से जुड़े किस्से हवा में हैं, लेकिन इस बीच लोगों को रणदीप हुड्डा की याद आ रही है। दरअसल, मनोरंजन की दुनिया में ‘बिकिनी किलर’ पर फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं। साल 2015 में फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ आई थी और इसमें रणदीप ने सीरियल किलर का रोल प्ले किया था।

चार्ल्स शोभराज शोभराज ने रिहाई के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जेल में अधिक समय बिताया है। उनकी याचिका पर ध्यान देते हुए कोर्ट ने उनकी रिहाई की मंजूरी दे दी है। यही वजह है कि उनका किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा अचानक से ट्रेंड में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ को लेकर बातें हो रही हैं।

चार्ल्स शोभराज से मिलना आसान नहीं

रणदीप हुड्डा अपने किरदारों की तह तक जाने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि जब वो ये फिल्म कर रहे थे तो उन्होंने चार्ल्स शोभराज से मिलने की इच्छा जताई थी। चार्ल्स से जेल में मिलना किसी भी तरह से आसान नहीं था। इसके लिए डायरेक्टर प्रबल रमन को काफी प्रोसेस से गुजरना पड़ा। ई टाइम्स के एक पुराने इंटरव्यू में रणदीप ने बताया था कि जब वे जेल में शोभराज से मिलने गए थे तो उन्होंने बिल्कुल उन्हीं की तरह गेटअप लिया था। उसे देखकर उन्होंने रणदीप को पहचान लिया। कुछ देर चुप रहने के बाद शोभराज ने फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मुलाकात के दौरान शोभराज ने रणदीप से यह भी पूछा था कि वह मेरे किरदार को निभाने के लिए कैसे तैयार हुए, इस पर रणदीप ने बताया कि उन्होंने उनके पुराने फुटेज देखे हैं।

ऐसे मिला ‘बिकिनी किलर’ नाम

बता दें कि शोभराज मूल रूप से वियतनाम के रहने वाले हैं। मां वियतनाम की थीं और पिता भारतीय मूल के। शोभराज का पूरा नाम हैचंद भौनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज है। 1963 में शोभराज पहली बार चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। अपराध की दुनिया में लगातार तरक्की कर रहे शोभराज ने 1970 के दशक में भारत में अपने पैर जमाने शुरू किए थे। वह दिल्ली के एक होटल में डकैती करने के बाद पकड़ा गया था। 12 साल तक तिहाड़ में रहने के बाद वह यहां से भागने में सफल रहा। अपने व्यक्तित्व के कारण वह लड़कियों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेता था और फिर रास्ते से हटा देता था। वह आमतौर पर टूरिस्ट लड़कियों को अपना निशाना बनाता था और चूंकि लड़कियां घूमने के दौरान बिकनी पहनती थीं, इसलिए शोभराज को ‘बिकनी किलर’ का नाम दिया गया।

बता दें कि ‘मैं और चार्ल्स’ में ऋचा चड्ढा और आदिल हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। रणदीप ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button