Instagram पर Shahrukh Khan के हैं 33 मिलियन Followers, इन 6 लोगों को करते हैं फॉलो, देखकर हो जायेंगे हैरान !

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उनकी फिल्म और गानों को लेकर बढ़ता विवाद खत्म नहीं हो रहा है।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उनकी फिल्म और गानों को लेकर बढ़ता विवाद खत्म नहीं हो रहा है। उनकी इस फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है, लेकिन ऐसे में शाहरुख के फैन्स उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद का शाहरुख की फैन फॉलोइंग पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
,
शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था, इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ भी रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। ये इस बात का सबूत है कि फैंस किंग खान को कितना प्यार करते हैं। अगर बात करें शाहरुख के इंस्टाग्राम अकाउंट की तो उनके 33.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि शाहरुख सिर्फ छह लोगों को फॉलो करते हैं।

गौरी खान, आर्यन खान और सुहाना खान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान उन छह लोगों में से एक हैं, जिन्हें शाहरुख फॉलो करते हैं। जबकि गौरी के इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने स्टार पति की तरह गौरी खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फॉलोइंग की लिस्ट में किंग अपनी लाडली सुहाना खान को भी फॉलो करते हैं। सुहाना इन दिनों एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो काफी पॉपुलर हैं। सुहाना के अब तक 3 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। शाहरुख अपनी फॉलोइंग लिस्ट में उन्हें कैसे भूल सकते हैं। इसी लिस्ट में उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। आर्यन के इंस्टाग्राम पर 23 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

पूजा ददलानी, काजल आनंद और आलिया छिब्बा

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी को भी फॉलो किया है। पूजा उनके परिवार की तरह हैं। वहीं इस लिस्ट में नया नाम आलिया छिब्बा का है, जिन्हें फॉलो करते हैं शाहरुख खान। वह सुहाना खान की कजिन हैं और आलिया के इंस्टाग्राम पर कुल 166 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके बाद सबसे आखिरी नाम आता है काजल आनंद का, जो पेशे से वकील हैं और सेलिब्रिटीज के केस देखती हैं। वह शाहरुख का काम भी देखती हैं। किंग खान ने एडवोकेट काजल को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button