180 प्रतिघंटे की रफ़्तार से सरपट दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने किया ट्वीट !
वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से देश के भीतर विकसित किया गया है,
वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण कोटा से दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर महिदपुर रोड स्टेशन के लिए किया गया था।
180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंची
इसका एक वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रायल रन में वंदे भारत ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंची। रेल मंत्री ने एक ट्वीट में लिखा कि वंदे भारत 2 ने स्पीड ट्रायल में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को आसानी से पार कर लिया।
Superior ride quality.
Look at the glass. Stable at 180 kmph speed.#VandeBharat-2 pic.twitter.com/uYdHhCrDpy— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 26, 2022
ट्रेन का कई चरणों में परीक्षण किया गया
परीक्षण से पहले वंदे भारत ट्रेन के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान वाशिंग पिट में धुलाई और सफाई। इसके अलावा ट्रेन में लगे सभी तरह के उपकरण और पैनल का भी निरीक्षण किया गया। ट्रेन का कई चरणों में परीक्षण किया गया था। जिसमें प्रथम चरण का परीक्षण कोटा व घाट का बरना में, दूसरा घाट बरना व कोटा में, तीसरा चरण कुर्लासी और रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर किया गया।
रेलवे के लिए एक सुनहरा भविष्य होगा
वहीं चौथा और पांचवां टेस्ट कुर्लासी और रामगंज मंडी के बीच डाउन लाइन पर और छठा टेस्ट कुर्लासी व रामगंज मंडी व लाबान के बीच डाउन लाइन पर किया गया। उम्मीद है कि वंदे भारत ट्रेन को लेकर यह भारतीय रेलवे के लिए एक सुनहरा भविष्य होगा। इन ट्रेनों में फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर (एफआरपी) सीटें होंगी।
कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे
इनकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी बहुत कम होगी। वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से देश के भीतर विकसित किया गया है। यह ट्रेन पर्यटन और यात्री सुरक्षा की दृष्टि से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे।