#UP POLITICS : मंत्री स्वतंत्र देव ने दिनेश खटीक को लेकर कहा ‘नहीं है कोई बैर’ !

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वह इसे तिल का ताड़ बना रहा

प्रदेश के मंत्री व सीएम योगी के भरोसेमंद साथियों में शुमार स्वतंत्र देव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर उनपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उन्होंने उन आरोपों को भी सिरे से नकार दिया जिसमे कहा गया था कि उनका व दिनेश खटीक का कुछ मुद्दों को लेकर मनमुटाव है।

कोई मसला है तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा

उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक से उनकी रोजाना बातचीत होती है, वह नाराज नहीं हैं। साथ ही उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है और अगर कोई मसला है तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा।

वह इसे तिल का ताड़ बना रहा

तो वहीं विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह इसे तिल का ताड़ बना रहा है। ये सारी बातें उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक का पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान है। उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। इसके बावजूद अगर कोई समस्या है तो उस पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

सभी वर्गों को सम्मान दिया जा रहा

साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख के पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे निराश होकर सपा मुखिया मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। पार्टी और सरकार में समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जा रहा है और दिया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button