UP Politics: अखिलेश यादव ने मायावती पर बोला हमला, कहा- उनका टारगेट भाजपा नहीं सपा है !

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लम्बे समय बाद एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लम्बे समय बाद एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के बाद BSP से SP का गठबंधन टूटने के बाद पहली बार सपा प्रमुख ने मायावती पर निशाना साधा है।

मायावती पर बोला हमला !

अखिलेश यादव ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा, बहुजन समाज पार्टी (BSP) वही काम करती है जो BJP कहती है। अगर 2017 के चुनाव में और पिछले चुनाव में BSP ने BJP की मदद नहीं की होती तो उनकी सरकार नहीं बनी होती। आप उनके फैसलों को देख लीजिए, राष्ट्रपति चुनाव ही। आजमगढ़ के उपचुनाव में उन्होंने कुछ नहीं बोला और दो दिन बाद BJP का समर्थन कर दिया।

Related Articles

Akhilesh-Mayawati likely to announce alliance on Sat | Deccan Herald

अपनी बनाई जेल में बंद हैं मायावती !

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी कैसे हारे और वो कौन-सा उम्मीदवार दिया जाए। उनका टारगेट भाजपा नहीं है, उनका टारगेट सपा है। उनके बयानों को देख लीजिए, वे भाजपा से नहीं लड़ रही हैं। वो तो अपनी ही बनाई हुई जेल में बंद हैं। मुझे लगता है कि उनका जेलर दिल्ली में बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि बसपा ने जब सपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था तब भी अखिलेश ने मायावती पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

Who is the better of two, Akhilesh Yadav or Mayawati? - Quora

मायावती ने अखिलेश पर लगाए थे कई आरोप !

सपा से गठबंधन टूटने के बाद मायावती ने अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए थे। लेकिन तब से अभी तक अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कुछ नहीं बोला था। कई मौकों पर अखिलेश यादव से मायावती को लेकर सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। वे हर बार मुस्कुराकर बातों को टाल देते थे। बता दें कि बीते दिनों BSP के हर फैसलों का लगभग सीधा फायदा भाजपा को मिला है। जिसका खामियाजा सपा को भूगतना पड़ा है।

In fresh salvo, Mayawati mocks Akhilesh for saying he wanted her to become  PM- The New Indian Express

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button