Lakhimpur accident: लखीमपुर हादसे में 12 घायलों का ट्रॉमा में चल रहा इलाज, घायलों की तबीयत गंभीर !

लखीमपुर हादसे में 14 घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इसमें दो मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

लखीमपुर हादसे में 14 घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इसमें दो मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 12 घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दो मरीज वेंटिलेटर पर है। छह घायलों की तबीयत गंभीर बनी हुई है।

ब्राड डेड अवस्था में लाया गया युवक

दोपहर 12 बजे से घायलों के पहुंचने से ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई थी। पहले से सूचना मिलने से ट्रॉमा प्रशासन ने व्यवस्था को दुरुस्त कर रखी थीं। मरीजों को सीधे कैजुअल्टी में लिया गया। जुबैरी (50) व अन्य 35 वर्षीय घायल युवक को ब्राड डेड लाया गया।

 6 घायलों की तबीयत गंभीर

ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक दो अन्य अज्ञात को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। छह घायल गंभीर अवस्था में हैं। रुबैई, जसप्रीत सिंह, अभी, मंशू निगम, बजालाल, माथुरा, शानू, पूजा वर्मा, नशमुन व अरमान को गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। इनमें कुछ मरीजों को सिर में चोट लगी है। हाथ-पैर व शरीर की दूसरी हड्डियों के फ्रैक्चर भी हुए हैं। चार मरीजों की तबीयत खतरे से बाहर है।

बाराबंकी हादसे के भी तीन घायलों को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। घायलों की सेहत का हाल लेने के लिए मंडलायुक्त रोशन जैकब पहुंची थी। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के इलाज संबंधी जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button