तालिबानी राज में कैसी रही अफगानी महिलाओं की हालात !

ठीक 1 साल पहले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था

तालिबान की सत्ता: ठीक 1 साल पहले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था अफगानिस्तान की सरकारी सेना के खिलाफ तालिबान के देशव्यापी हमलों ने अमेरिका के नेतृत्व वाले सैनिक संगठन को 20 साल के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। यानि तालिबान एक बार फिर से अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हो गया था।

काबुल में तालिबान

ठीक 11 महीनें पहले कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान की सरकारी सेना के खिलाफ उनकी देशव्यापी हमलों ने वहां की सरकार को तहस-नहस कर दिया था और उनको भागने पर मजबूर कर दिया था।

तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से भाग जाने के बाद कुछ ही घंटों के बाद पिछले साल 15 अगस्त को काबुल में तालिबान के लड़ाके घुस गए थे और कई लोगों की जानें ले ली थी। तालिबान के शासन काल में अफगानिस्तान के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।

महिलाओं के साथ बदसलूकी

तमाम बड़ी एजेंसियों का कहना है कि देश के 3.8 करोड़ लोगों में से आधे लोग से ज्यादा अत्याधिक गरीब हैं। तालिबान राज में आम अफ़गानों खासकर महिलाओं के लिए मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई हैं। पहले तो तालिबान ने कठोर इस्लामी शासन के बजाय नरमी बरतनी का वादा किया था।

लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर इस्लाम के कठोर नियमों का पालन करने के लिए महिलाओं पर कई सारे प्रतिबंध लगा दी। 20 हजार से ज्यादा लड़कियों को पढ़ने से मना कर दिया गया। कई सारी महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई बलात्कार जैसे अपराध किए गए। महिलाओं को नौकरियों में लौटने से पूरी तरीके से रोक लगा दी गई। मई में उन्हें पूरी तरीके से बुर्का के साथ खुद को कवर करके सार्वजनिक जगहों पर निकलने का आदेश दे दिया गया। आए दिन महिलाओं के साथ अफगानिस्तान में तालिबान के द्वारा अत्याचार करते हुए देखा जा सकता है।

एक साल का शासनकाल

हम आपको बता दें तालिबान के 1 साल के शासनकाल में लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई। हजारों लोगों को घायल कर दिया गया।

तालिबान राज में अफगानिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रहे हैं और सबसे ज्यादा कहर महिलाओं के ऊपर ढाया जा रहा है अभी हाल ही में अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है इस फरमान के तहत लोगों को सरकार की आलोचना करने से रोका जा रहा है फरमान में कहा गया है कि बिना किसी सबूत के इस्लामिक अमीरात आप अफगानिस्तान के अधिकारियों और कर्मचारियों की आलोचना करने वालों को दंडित किया जाएगा।

तालिबानी फरमान

आइए हम आपको कुछ तालिबानी फरमान से जुड़ी बड़ी खबरें बताते हैं। सबसे पहला तालिबान में महिला न्यूज़ एंकरिंग के दौरान अपने चेहरे को कवर करके रखने का आदेश है।

कोई भी महिला पुरुष के साथ किसी पार्क में नहीं जा सकती ,कोई भी महिला किसी भी प्रकार की वाहन नहीं चला सकती महिलाओं को अकेले सफर करने पर रोक का फरमान जारी किया गया है जो औरत पुरुष रिश्तेदार के बिना लंबी दूरी का सफर तय करते उन्हें किसी भी गाड़ी में नहीं बैठाया जाएगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button