Firozabad: वाहन में सवारियों से लूट व चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार !

फिरोजाबाद (Firozabad) में ई रिक्शा सवार महिला की चेन लूट कर भागने वाली तीन महिलाओं को थाना पुलिस ने सुभाष तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

फिरोजाबाद (Firozabad) में ई रिक्शा सवार महिला की चेन लूट कर भागने वाली तीन महिलाओं को थाना पुलिस ने सुभाष तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गयी चैन और 42500 रुपये बरामद किये हैं। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

गुमराह करने के लिए एक बच्ची को रखा साथ

एसपी ग्रामीम रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं ने अपने नाम माया, ऊषा और संगीता निवासी सहारा विछवां मैनपुरी बताया। महिलाएं वाहन में बैठे यात्रियों की चोरी व लूट करती हैं। शनिवार को तहसील तिराहे से सुभाष तिराहे के लिए ई-रिक्शा में बैठी महिला की गले की चेन तोड़ ली।

मुख्य सूचना

  • जब महिला को चेन लूटने की जानकारी हुई तो उसने थाना पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने आरोपी तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
  • पूछताछ में उन्होंने घटना को कुबूल कर लिया।
  • उनके कब्जे से लूटी गई चेन और 42500 रुपये की बरामदी की गई।
  • एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह महिलाएं वाहनों में बैठ कर यात्रा करती हैं
  • अपने बीच में किसी महिला या पुरुष को बैठा लेती हैं और उससे लूट अथवा चोरी कर फरार हो जाती हैं।
  • इनके पकड़े जाने से वाहनों में वैठे यात्रियों के साथ हो रही घटनाओं में कमी आएगी।
  • पकड़ी गयी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह महिलाएं किसी को संदेह न हो।
  • इस उद्देश्य से एक 10 साल की लड़की को भी साथ लेकर चलती हैं।
  • जिससे इन पर कोई सक न कर सके।
  • इन महिलाओं के साथ एक किशोरी को भी हिरासत में लिया था।
  • जिसे उसके परिजनों को बुला कर थाने से सुपुर्द कर दिया है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button