सोने के भाव बिकता है ये आम,जाने क्या है इस आम की खासियत

दुनिया के अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी एक खासियत होती है। आप सभी ने दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो सुना ही होगा । हम जिस आम की बात कर रहे हैं वह जापान में पाया जाता है।

गर्मियों का मौसम आ गया है। अधिकतर लोगो का मन आम खाने को मचल रहा है। ये तो आप जानते ही होंगे कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और भारत में इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। दुनिया के अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी एक खासियत होती है। आप सभी ने दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो सुना ही होगा ।

“ताइयो नो तमांगो”आम  की कीमत

हम जिस आम की बात कर रहे हैं वह जापान में पाया जाता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है। जापान में पाए जाने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम है “ताइयो नो तमांगो”

यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाज़ाकी शहर में उगाया जाता है। जबकि यह बिहार के पूनिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी पाया जाता है।

इस आम की लगाई जाती है बोली

ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे जापानी कल्चर में भी खूब मान्यता मिली हुई है। इसे “एग ऑफ द सन” कहते हैं क्योंकि ये सूरज की रोशनी में तैयार होता है और पूरे जापान में बेचा जाता है।साथ ही लोग इसे तोहफे में देते हैं। माना जाता है कि इससे तोहफा पाने वाले की किस्मत सूरज जैसी ही रोशन हो जाती है। यही कारण है कि जापान में त्योहार या खास मौकों पर ये आम भी दिया जाता है । हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम की बोली लगाई जाती है, जिसमें इनके दाम आसमान छूने लगते हैं। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

इस आम की कीमत क्यों इतनी ज्यादा

आखिर इस आम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है, तो आपको बता दें कि इसे उगाने में बेहद ही सावधानी बरती जाती है। जापानी किसान प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है (यह एक समान, रूबी-लाल रंग देता है) और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है। जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये अपने आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत स्वादिष्ट और रसदार होता है।

 

इस आम की खासियत

‘ताईयो नो तमागो’ आम का रंग कच्चा रहने तक लाल माणिक नजर आता है। पक जाने के बाद रंग सुनहरा हो जाता है। पेड़ में लगे ये आम लोगों को बहुत ही लुभाते हैं। इस आम में खुशबू व मिठास ज्यादा होती है। इस खास किस्म के आम को खाने पर आपको अनानास और नारियल का स्वाद मिलेगा । यह आम आंखों के लिए, स्किन के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बेहद अच्छा है।

जापान में ताइयो नो तमागो आम की खेती 70 और 80 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया का सबसे महंगा यह आम, लंबे समय तक गर्म मौसम, धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button