नाबालिक को नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर फेसबुक फ्रेंड ने किया ‘ ये ‘ काम !

जब लड़की होश में आई तो लड़का उसको अपने साथ ले जाने लगा, शोर मचाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लड़के को पकड़ लिया

कानपुर : लखनऊ के एक लड़के ने कानपुर की एक नाबालिग लड़की ( Minor girl ) से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। फिर लड़का लखनऊ से कानपुर आया और उसको घुमाने के बहाने बुला लिया। जिसके बाद लड़का उसको एक होटल में ले गया और नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला।

कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

जब लड़की होश में आई तो लड़का उसको अपने साथ ले जाने लगा। जिसपर उसने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लड़के को पकड़ लिया है। तो वहीं परिजनों का कहना है की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

https://youtu.be/yiRkj1Y_Jso

अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

कोतवाली एसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया की एक लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की को होटल में ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button