कुत्तों का खौफ घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर किया हमला, एक कि हुई मौत

गली में कुत्तों का कहर देखने को मिला। घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। लोगों ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है।

लखनऊ। नगर निगम की लापरवाही से आवारा कुत्तों ने एक मासूम को मौत की नींद सुला दिया। ठाकुरगंज में बुधवार को घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागे पर कुत्ते और हमलावर हो गए। कुत्तों ने बच्चे को इस कदर नोचा कि उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी घायल बहन को ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है।

वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। इसी बीच आक्रोशित परिवारीजनों और आस-पास के लोगों ने ठाकुरगंज थाने का घेराव कर दिया। निगम के अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े लोगों का घेराव देर रात तक जारी रहा।

बता दें, पुराने लखनऊ में कुत्तों का आतंक है। ठाकुरगंज के मुसाहेबगंज निवासी शादाब हैदर का 8 वर्षीय बेटा मोहम्मद हैदर और बेटी जन्नत फातिमा बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के अचानक हुए हमलों से मासूम दहशत में आकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद कुत्तों ने दोनों को बुरी तरह नोंचा।

रोने-चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े और कुत्तों को भगाया। इसके बाद मासूम को अस्पताल लेकर गए। लेकिन मोहम्मद हैदर की मौत हो गई। जबकि जन्नत की हालत गंभीर बतायी गई है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घेराव कर रहे स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम से कई बार कुत्तों को लेकर शिकायत की गई पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। हांलाकि टीम आती है और बैंरग वापस चली जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button