लखनऊ: नए अभियान की पहल, महिलाओं की सुनी जाएगी समस्याएं !

राजधानी लखनऊ में नए अभियान कि पहल अब "महिला समस्या निराकरण दिवस" के तहत महिलाओं कि सुनी जाएगी समस्याएं।

लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ की पहल पर राजधानी में एक और अभियान कि पहल। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लखनऊ में विशेष अभियान चलाया गया। आज का दिन “महिला समस्या निराकरण दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।

इस दिन “महिला समस्या निराकरण दिवस” :
बता दे, सुबह 11:00 बजे से 1:00 के मध्य अपने-अपने कार्यालयों में महिलाओं की समस्याओं को सुन रहे हैं अधिकारी। कलेक्ट्रेट की कक्ष संख्या 49 में जिलाधिकारी स्वयं जनसुनवाई कर रहे हैं। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान का खास ख्याल।

डीएम लखनऊ के अनुसार, आज प्राथमिकता पर सुनवाई महिलाओं की हो रही है। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निराकरण भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि, प्रत्येक शुक्रवार लखनऊ में मनाया जाएगा महिला समस्या निराकरण दिवस। यह दिवस जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर चल रहा है। सभी कार्यालयों को भी आज प्रमुखता से महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने का मिला निर्देश।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button