खाना देख जोश में उछला कुत्ता, इंटरनेट पर हुआ वायरल !
जानवरों को अगर इंसानो से प्यार मिलता है तो वह भी अपना प्यार इंसानो को देने से नहीं चूकते है। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर
जानवरों को अगर इंसानो से प्यार मिलता है तो वह भी अपना प्यार इंसानो को देने से नहीं चूकते है। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो डॉग लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होता दिख रहा है। वैसे भी कुत्ते मज़ेदार जीव हैं। वे अपने मधुर भावों से किसी के भी उदास दिन को रोशन कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है जो बन रहा है वायरल होने की वजह…
So excited.. 😂 pic.twitter.com/fl9MPJuMUL
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 27, 2022
यह था वीडियो की वायरल होने की वजह
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक कुत्ते को उत्साह से उछलते हुए और एक महिला को कुत्ते की थाली में अपना खाना डालते हुए देखा गया। यह और भी मजेदार हो जाता है क्योंकि कुत्ता कूदता रहता है, जिससे महिला मुस्कुराती है। कुछ सेकंड बाद एक और कुत्ता आता है और भोजन के लिए धैर्यपूर्वक बैठता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति दो कुत्तों के बीच का अंतर दिखाता है। उछलता-कूदता कुत्ता रत्ती भर भी नहीं रुकता।
वीडियो को 27 नवंबर को ट्विटर पर उपयोगकर्ता Buitengebieden द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था और तब से इसे तीन मिलियन बार देखा गया और एक लाख से अधिक पसंद किया गया।
यह भी पढ़ें: भारतीय पोशाक में बाइक चलाती महिला का वीडियो हुआ वायरल !
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। ….