एक्शन : चुनावी सामग्री को लेकर चला प्रशासन का डंडा

1 करोड़ 33 लाख से अधिक की प्रचार सामग्रियां हटायी जाने के साथ 8 लाख 95 हजार 982 लाइसेन्सी शस्त्र हुए जमा

लखनऊ। आचार संहिता के तहत सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 52 हजार 293 प्रचार सामग्रियां ( promotional materials ) हटायी गयी है। जिसमें से सार्वजनिक से एक करोड़ 81, लाख 518 एवं निजी से 32 लाख 70 हजार 775 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं।

अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी

अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6 लाख 68 हजार 18, पोस्टर के 43 लाख 8 हजार 476, बैनर के 33 लाख 39 हजार 751 तथा 17 लाख 62 हजार 273 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी तरह निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2 लाख 79, हजार 256, पोस्टर के 14 लाख 40, हजार 342, बैनर के 9, लाख 41 हजार 274 तथा 6 लाख 9 हजार 903 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

अब तक 631 लाइसेन्स जब्त

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस ने अब तक 8 लाख 95 हजार 982 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये हैं। जिसमें से शुक्रवार को 40 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 631 लाइसेन्स जब्त तथा 2080 निरस्त किये हैं।

रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों को सीज

इसी तरह सीआरपीसी के तहत 32 लाख 93 हजार 775 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक विभिन्न धाराओं में 2051 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिमें से शुक्रवार को 22 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10077 शस्त्र, 10,418 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 330 बम बरामद किये गये। पुलिस ने रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 184 फैक्ट्रियों को भी सीज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button