नई भूमिका निभाते नज़र आएंगे टीम इंडिया के ‘ कैप्टेन कूल ‘ !

जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है उनके कुछ बिज़नेस कंपनियों के बारे में जिसका वो मालिकाना हक भी रखते है

क्रिकेट की दुनिया में बेस्ट फिनिशर व कैप्टेन के रूप में पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni  ) के कई शौक है। उनका बाइक प्रेम, कैटल प्रेम जगजाहिर है। लेकिन क्या आपको पता है धोनी एक बिजनेसमैन भी है। जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे है उनके कुछ बिज़नेस कंपनियों के बारे में जिसका वो मालिकाना हक भी रखते है :

गरुड़ एयरोस्पेस

धोनी को कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। धोनी ने कहा, “मैं गरुड़ एयरोस्पेस का हिस्सा बनकर खुश हूं और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले अद्वितीय ड्रोन समाधानों के साथ उन्हें विकसित होते देखने के लिए उत्सुक हूं।” धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस के अलावा कई अन्य कंपनियों में भी निवेश किया है।

KhataBook

KhataBook के लॉन्च होने के कुछ ही समय में 5 करोड़ से ज्यादा व्यापारी इससे जुड़े। धोनी ने 2020 में अपने एक बयान में कहा था कि खाताबुक जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में सक्षम है।

7इंकब्रूज़

यह एक फूड एंड बेवरेज कंपनी है। धोनी इस कंपनी के शेयरधारक होने के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कंपनी ने पिछले साल कॉप्टर 7 ब्रांड नाम के तहत चॉकलेट और बेवरेज की एक सीरीज लॉन्च की थी। यह नाम धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर से लिया गया है।

CARS 24

धोनी ने 2019 में कंपनी में निवेश किया था। कंपनी 2015 में शुरू हुई थी और पुरानी कारों की बिक्री में डील करती है।

होमलेन

यह घरों के इंटीरियर डिजाइन के काम में लगी कंपनी है। धोनी ने कंपनी में 2021 में निवेश किया था। कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी।

होटल माही रेजीडेंसी

बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी झारखंड के रांची स्थित होटल माही रेजीडेंसी के मालिक हैं। यह धोनी का गृहनगर है। इस होटल की कोई फ्रेंचाइजी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button