Viral Video: फ्लाइट में अनाउंसमेंट कर, सोशल मीडिया पर छा गए पाजी !
अगर दूर का सफ़र तय करना हो तो लोग ट्रैन के बजाये फ्लाइट को सेलेक्ट करते हैं।
अगर दूर का सफ़र तय करना हो तो लोग ट्रैन के बजाये फ्लाइट को सेलेक्ट करते हैं। फ्लाइट के सफ़र में समय का पता ही नहीं चलता है। फ्लाइट में सफ़र करना बहुत से लोगों का सपना होता है। और साथ ही इससे आरामदायक सफ़र और क्या हो सकता हैं। ऐसे तो अक्सर डोमेस्टिक उड़ान में अंग्रेजी और हिंदी में अनाउंसमेंट की जाती हैं लेकिन जब IndiGo के एक पायलट ने यात्रियों को इंस्ट्रक्शन देने के समय अंग्रेजी के साथ पंजाबी का तड़का लगाया, तो वहां मौजूद पब्लिक उनकी फैन हो गई।
अंग्रेजी के साथ पंजाबी तड़का
यह कहना गलत नहीं होगा कि फ्लाइट के रफ़्तार जैसे ही पाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीबन 1.5 मिनट के इस वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट राजदीप सिंह ह्यूमर कैसे पूरे प्रोफेशनलिज्म, समझदारी, शालीनता और इज्जत के साथ यात्रियों को जानकारी दे रहे है। वह अंग्रेजी के साथ थोड़ा सा पंजाबी तड़का भी लगाते हैं, जिसे सुनकर ना सिर्फ यात्रियों को बल्कि इंटरनेट यूजर्स को भी काफ़ी खुशी हुई और उन्होंने उसे एन्जॉय भी किया।
समां बाध दिया पाजी
वीडियो में उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि विडों सीट के यात्री अपनी साइड से देख सकेंगे। इसके बाद वह गलियारे (Aisle) के पैसेंजर्स के लिए कहते हैं- जो बंदे गलियारे की तरफ बैठे हैं, वो एक दूसरा का मुंह देखो। इसके अलावा भी वह कई बाते करते है। जिन्हें सुनकर यात्री मुस्कुरा देते हैं।
Like a boss! Bangalore – Chandigarh indigo flight commander Rajdeep Singh ex Indian Navy pilot@IndiGo6E @IndiannavyMedia pic.twitter.com/FEBAHFI6Bl
— Zeenat Dar (@zeenat_daar93) August 24, 2022
यह वीडियो को ट्विटर हैंडल @zeenat_daar93 ने बुधवार को शेयर किया और कैप्शन देते हुए लिखा कि एक ‘बॉस की तरह ! बैंगलुरु-चंडीगढ़ की इंडिगो फ्लाइट के कमांडर राजदीप सिंह, जो भारतीय नौसेना में पायलट भी रह चुके हैं।’ आपको बता दे कि इस ट्वीट को अबतक करीब 2 लाख व्यूज और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स भी कमेंट किया भी कर रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने पंजाबी में बात करने के लिए फ्लाइट कमांडर की सराहना की, वहीं कुछ ने लिखा कि समां बाध दिया पाजी। एक बंदे ने लिखा कि सफ़र का मजा दोगुना कर दिया। और कुछ ने कहा कि ऐसे लोग मौज करा दी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।