यूपी बजट 2022 : इन क्षेत्रों के लिए खुला वित्तमन्त्री का पिटारा, हर वर्ग को साधने की कोशिश !

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पिटारे से इस बार किसानों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ व खेल पर विशेष ध्यान दिया गया है

आज उतर प्रदेश का वर्ष 2022-23 का बजट ( Budget ) पेश किया गया। इस बार करीब 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ का बजट सदन में जनता के लिए पढ़ा गया है। इस बार के बजट की खास बात ये रही की इसे करीब हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही उन वर्गों को प्रमुखता दी गई है जिन्हे इस बजट से काफी उम्मीद थी। आईये जानते बजट की खास बातें –

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पिटारे से इस बार प्रदेश की जनता के लिए काफी कुछ रखा गया है। सरकार के द्वारा इस बार किसानों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ व खेल पर विशेष ध्यान दिया गया है :

कृषको का खास ध्यान

किसानों का सरकार ने इस बार खास ख्याल रखा है। किसानों की दुर्घटनावश मौत या दिव्यांगता की दशा में अधिकतम 5 लाख रुपये दिए जाने व वर्ष 2022-2023 में 15,000 सोलर पम्पों की स्थापना के साथ साथ 60.20 लाख कुन्टल बीजों का वितरण एवं 119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

तो वहीं सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पेराई सत्र 2017-2018 से 2021 2022 तक के सभी दिनांक 16 मई, 2022 तक गन्ना किसानों को 1 लाख 72 हजार 745 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया।

महिला सुरक्षा सर्वोपरी

महिलाओं के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की है। प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की।

साथ ही बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं के आवाहन में यूपीएसईई 2018 की 100 टॉपर छात्राओं को लैपटॉप व 100 टॉपर एससी और एसटी छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सितम्बर 2021 से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की रही है।

शिक्षा पर विशेष ध्यान

यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ रूपूये। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ रुपये। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे। स्कूल चलो अभियान में 2 करोड़ छात्रों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है।

समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18670 करोड़ आवंटित किए गए है। निशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 370 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। बजट पेश करते हुए व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया क‍ि योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अगले पांच वर्षों में प्रदेश के 4 लाख लोगों को नौकर‍ियां देने की भी घोषणा की है।

स्वास्थ के लिए बूस्टर डोज

सरकार ने बताया की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 3000 नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों में नियुक्ति दी गयी तथा लगभग 10,000 सृजित किये गये हैं जो आगामी वर्षों में भरे जाएंगे।

1.84 करोड़ आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत होंगे। तो वहीं 1 जिले में एक मेडिकल कॉलेज संचालित होगा। 65 जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

खेलों को प्रोत्साहन

खेल के विकास एवं उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी तैयार करने हेतु जनपद मेरठ में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय जिस पर 700 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय होगी। विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

भारत सरकार की खेलो इण्डिया एक जनपद- एक खेल योजनान्तर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में खेलों इण्डिया सेन्टर्स की स्थापना प्रस्तावित है। खेल अवस्थापनाओं एवं अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुये वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रदेश में 36 अवस्थापनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही 06 अत्याधुनिक जिम विभिन्न जनपदों में स्थापित किए गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button