खुलासा : किसी और से सम्बन्ध के शक में प्रेमी ने करी थी ‘ किन्नर की हत्या ‘
मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित पलटन छावनी में बुधवार को हुई किन्नर ( transgender ) की हत्या | हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पकड़ा गया आरोपी किन्नर के साथ लगभग 6 माह से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था।
दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ
आरोपी को संदेह था उसके संबंध किसी और से भी हैं। यही वजह को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस विवाद में मंगलवार की देर रात आरोपी फैजान ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
प्रार्थनापत्र के माध्यम से सूचित किया
कोतवाल मड़ियांव की मानें तो 02 फरवरी को संजीव कुमार सिंह निवासी C-2048 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ द्वारा प्रार्थनापत्र के माध्यम से सूचित किया गया था। दिनांक 31 जनवरी की रात मेरे बेटे आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम सिंह की हत्या फैजान आदि लोगों ने किया है। संजीव कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मड़ियांव में धारा 302 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित किया था
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासा व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा 3 फरवरी को सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी मोहम्मद फैजान निवासी पुटाली वाली गली मंसूरनगर थाना सहादतगंज से पकड़ा गया। जिसे पूछताछ हेतु थाना मड़ियांव लाया गया।
दस माह से रिलेशनशिप में थी
इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी फैजान से पूछताछ किया गया तो बताया कि अंशुमान सिंह उर्फ़ शुभम सिंह उर्फ़ जोया पुत्र संजीव कुमार सिंह जो अपना लिंग परिवर्तन करके किन्नर के रूप में थी और दस माह से मेरे साथ रिलेशनशिप में थी। वर्तमान में जोया का रुझान एक अन्य व्यक्ति के तरफ होने लगा था। इसी बात से खिन्न होकर मैंने अचानक गुस्से में कमरे में रखे लोहे के तवे जिसमे हैंडल लगा हुआ था |
कार्यवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया
उससे सिर में 5-6 बार मारकर उसकी हत्या कर दी तथा शीशा से उसकी कलाई काट दी । जब वह मर गयी तो मै बाहर से कमरा का ताला बंद करके भाग गया था। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी फैजान के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के तवा बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया गया है।