अटकलें : प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली का राज्यसभा सदस्य बनने को लेकर कयास तेज़ !
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को अपने बयान में डोना गांगुली का नाम लेकर इन अटकलों को और हवा दी
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रात्रिभोज करने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है की उनकी पत्नी एवं प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली ( Dona Ganguly ) राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्य सभा की सदस्य बनाई जा सकती है। इस बात को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ने भी हवा दे दी है।
पश्चिम बंगाल से भी किसी को मनोनीत करें
घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था की उन्हें खुशी होगी अगर राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य के रूप में पश्चिम बंगाल से डोना गांगुली जैसी शख्सियत राज्य सभा में जाती हैं। वह पश्चिम बंगाल से भी किसी को मनोनीत करें, तो हमें खुशी होगी।
इस विषय में मीडिया से बात करना सही नहीं
तो वहीं भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने इस पर कोई टिप्पड़ी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इस विषय में मीडिया से बात करना सही नहीं है। साथ ही कहा को केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर सौरव गांगुली राज्यसभा जाते हैं, तो उन्हें खुशी होगी