ब्रजभूषण सिंह बोले “नहीं दूंगा इस्तीफ़ा” मुझे जनता ने चुनकर भेजा, दया से नही…..!
एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान, विनेश फोगट ने बुधवार को आरोप लगाया कि....

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान, विनेश फोगट ने बुधवार को आरोप लगाया कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। कुछ कोच जो महासंघ अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के पसंदीदा हैं। महिला कोचों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस आरोप के बाद लगातार कई पहलवान उनका विरोध करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं।
जहां एक तरफ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक उनके इस्तीफे पर डेट हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ रेसलिंग महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने आज पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात को स्पष्ट कर दिया कि वे कोई इस्तीफ़ा नहीं देंगे। उन्होंने पत्रकारों के द्वारा इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी ने ये पद दिया नहीं हैं, किसी कि दया से ये पद नहीं मिला हैं। जनता ने उन्हें चुना है।
मेरे आने से पहले 3 चैम्पियनशिप होती थी अब 1 नेशनल भी हो रहा हैं। हर प्रदेश के 1 – 1 खिलाडी आ रहे हैं। हरियाणा के खिलाडी यहां पीछे चल रहे हैं। कल से शुरू हो रही कुश्ती की डेट 1 महीना पहले से तय थी। जिसे अब बदला नहीं जा सकता हैं। खिलाडी किराया लगाकर यहां आ चुके हैं। कल से ओपन नेशनल के लिए कुश्ती शुरू हो रही हैं। मैं इसलिए नंदनी नगर जा रहा रहा हूँ।
बता दें कि ब्रजभूषण सिंह उत्तर प्रदेश की कैसरबाग़ विधानसभा से अध्यक्ष हैं। जिन्हे रेसलिंग महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया हैं। उन पर विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया ने अपने जानने वालों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।