देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे कई हिट गाने देने वाले सिंगर का हुआ निधन !
जिसके चलते लोग इनके फैन हो गए देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात 33 साल की उम्र में निधन हो गया।

हरियाणवी गानों को देश दुनियां में बड़े छाव से सुना और पसंद किया जाता हैं तो वही अब इन एक बुरी खबर सामने आ रही है की राजू पंजाबी जिसकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा दी अब वो इस दुनिया में नहीं रहे राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा था। जिनके हरयाणवी सोंग्स बेहद लोकप्रिय थे संगीत के इस लोकल बादशाह ने बेहद कम समय में बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की थी। जिसके चलते लोग इनके फैन हो गए देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात 33 साल की उम्र में निधन हो गया।
संगीत के इस लोकल बादशाह
वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। पहले भी वे अस्पताल में भर्ती रहे। हालांकि इस दौरान इलाज से वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।
राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था
इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। वहीं हरियाणवी कलाकार अंजली राघव ने कहा कि मेरी 15 दिन पहले राजू पंजाबी से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने महसूस ही नहीं होने दिया कि वह तकलीफ में हैं। मेरे साथ उनकी अच्छी ट्यूनिंग थी। वह जमीनी स्तर के आदमी थे। अपने साथी कलाकारों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए हौसला देते थे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।