अमीरों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट !

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में सबसे अमीर लोगों की किस्मत में सुनामी आई है।

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में सबसे अमीर लोगों की किस्मत में सुनामी आई है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। महज दो दिन में एलन मस्क दुनिया में नंबर-1 से छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। 48 घंटे में उनकी संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपए गिर गई। जबकि जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ।

Elon Musk Net Worth : 24 घंटे में हर सेकंड हुआ 74 लाख रुपये का नुकसान, ये  है कारण | Elon Musk Net Worth: Musk lost Rs 74 lakh every second in 24  hours, this is reason | TV9 Bharatvarsh

मस्क को दो दिन में 2 लाख करोड़ का नुकसान

दो दिनों से अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले तीन नंबरों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, इस सूची के कई अरबपतियों को अरबों की चपत लगी। सोमवार को टेस्ला के शेयरों में बड़ी गिरावट से एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा। टेस्ला के शेयर 7 फीसदी गिरे। इससे मस्क की संपत्ति में 1.46 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। दुनिया के सबसे अमीर शख्स पर इसकी मार पड़ेगी. उन्हें नंबर एक से नंबर दो पर धकेल दिया गया। मंगलवार को फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। उनकी संपत्ति में 44000 करोड़ की गिरावट देखी गई।

Jeff Bezos Vs Elon Musk; Bloomberg Billionaires List 2024 | Mukesh Ambani  Net Worth | जेफ बेजोस दुनिया में सबसे अमीर, मस्क को पीछे छोड़ा: नेटवर्थ 200  बिलियन डॉलर हुई, मुकेश अंबानी

जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़ दिया

मस्क सबसे अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर आए। उनकी कुल संपत्ति 192 अरब डॉलर है, पहले तो अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़ दिया, लेकिन अब फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट ने मस्क को आसमान दिखा दिया है। मस्क के लिए 2024 की शुरुआत शुभ नहीं रही है।

200 अरब डॉलर का क्लब खाली है

एलन मस्क पिछले नौ महीने से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए थे, दो दिन में ही वह तीसरे स्थान पर खिसक गयी, अब अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 197 अरब डॉलर के साथ दुनिया के पहले सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट 195 अरब डॉलर के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में किसी के पास भी 200 अरब डॉलर की संपत्ति नहीं थी।

अम्बानी को घाटा, अडानी को फ़ायदा

भारतीय अरबपतियों में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ 535 मिलियन डॉलर घटकर 114 बिलियन डॉलर हो गई है। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय अरबपति गौतम अडानी को फायदा हुआ है। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 341 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति अब 104 अरब डॉलर है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button