रोहित के बाद शुभमन का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ ठोका शतक !

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ा।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बाद युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ा। शुभमन गिल ने 137 गेंदों में शतक पूरा किया, शुभमन गिल के शतक में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल ने यह शतक 72.99 की स्ट्राइक रेट से पूरा किया। दूसरे ओवर में शोएब बशीर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर शुभमन ने अपना चौथा शतक पूरा किया। यह शुभमन का कुल मिलाकर चौथा टेस्ट शतक और इंग्लैंड के खिलाफ उनका दूसरा शतक था। शुभमन ने इससे पहले विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था।

शुभमन ने रांची में दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाया।

राजकोट में तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल के पास भी शतक लगाने का मौका था। शुभमन का शतक महज 9 रन से चूक गया। इसके बाद शुभमन 91 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन ने रांची में दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेलते हुए शुभमन ने सीरीज में 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। शुभमन इस सीरीज में अब तक 400 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

रोहित का शतक

शुभमन गिल से पहले हिटमैन रोहित शर्मा ने शतक लगाया था। यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का 12वां शतक था। रोहित ने 154 गेंदों में 64.94 की स्ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया। रोहित के शतक में 3 छक्के और 13 चौके शामिल हैं। इस बीच दूसरी पारी का पहला सत्र टीम इंडिया के नाम रहा। रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए 30 ओवर में 129 रन जोड़े और इंग्लैंड को और बैकफुट पर धकेल दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लंच तक 46 रनों की बढ़त ले ली है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button