इन विवादों में फंसी शिल्पा शेट्टी, पुजारी से लेकर पति तक उठे कई सवाल !
8 जून, 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मी शिल्पा शेट्टी अपनी अदाकारी और फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं।

8 जून, 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मी शिल्पा शेट्टी अपनी अदाकारी और फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। महज 16 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करने वाली शिल्पा एक-एक कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं, लेकिन कई मुद्दों की वजह से विवादों में भी रहीं। आज बर्थडे स्पेशल में हम आपको उन तमाम घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं जिनकी वजह से शिल्पा विवादों में घिर गईं।
बिग ब्रदर विवाद
साल 2007 के दौरान शिल्पा शेट्टी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए विदेशी रियलिटी शो बिग ब्रदर में एंट्री की थी। उस दौरान उनका कंटेस्टेंट जेड गुडी से विवाद हो गया था। शिल्पा पर नस्लवाद के आरोप लगे थे, जिसके बाद इस मुद्दे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होने लगी थी। आखिर में शिल्पा इस शो की विनर बनीं।
पुजारी का विवाद
शिल्पा शेट्टी जब सीरियल महायात्रा की शूटिंग कर रही थीं, तब वह साखीगोपाल मंदिर में दर्शन करने गई थीं। बता दें कि शिल्पा को उस मंदिर के पुजारी ने किस किया था, जिसकी तस्वीर वायरल हुई थी और काफी विवाद भी हुआ था। ऐसे में शिल्पा ने पूछा था कि अगर कोई पिता अपनी बेटी को किस करे तो उस पर भी विवाद हो जाए?
रिचर्ड का किस
वर्ष 2007 के दौरान, शिल्पा शेट्टी ने एड्स जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ मंच पर हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड ने शिल्पा को गले लगाया और किस किया। दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप था। जनवरी 2022 के दौरान इस केस का फैसला आया, जिसमें शिल्पा को पीड़िता बताया गया।
प्लास्टिक सर्जरी विवाद
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शिल्पा शेट्टी ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। शुरुआत में शिल्पा ने इन दावों को नहीं माना। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में शिल्पा ने माना कि उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई है।
राज कुंद्रा विवाद
जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में फंसे तो सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ट्रेंड करने लगीं। उस दौरान ये भी खबरें सामने आई थीं कि उनका राज कुंद्रा से तलाक हो रहा है, लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।