VIRAL: कमाल राशिद खान (KRK) ने विराट-अनुष्का को लेकर किये भद्दे कमेंट, लोगों ने जम के किया ट्रोल !

अक्सर अपने वाहियात ट्वीट के कारण सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से एक ट्वीट कर चर्चा का विषय बन गए।

अक्सर अपने वाहियात ट्वीट के कारण सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से एक ट्वीट कर चर्चा का विषय बन गए। इस बार (KRK) ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे वह क्रिकेटर विराट कोहली की चीजों का दोष उनकी पत्नी अनुष्का पर मढ़ते नज़र आ रहे हैं।

आखिर क्या था कमाल राशिद खान की शेयर की गयी पोस्ट में

सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में केआरके ने लिखा कि ‘एक नॉर्थ इंडिया का लड़का (विराट कोहली) को डिप्रेशन की बीमारी कैसे हो गई। साथ ही उन्होंने उसके बाद अपने फॉलोवर्स से पूछा कि क्या मुझे इस पर एक वीडियो बनना चाहिए या नहीं उसके साथ ही एक फॉलो ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि विराट कोहली इंडिया में पहले ऐसे क्रिकेटर हैं,जिनको डिप्रेशन की समस्या है। ये है रिजल्ट एक हीरोइन से शादी करने का। अनुष्का ने अब इस बात को अपने दिमाग में बैठा लेना चाहिए कि विराट को डिप्रेशन की दिक्कत है। कमाल राशिद खान को अपने ट्वीट के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से अपना यह शेयर किया हुआ पोस्ट डिलीट कर दिया।

थमने का नाम नहीं ले रहे थे (KRK) के भद्दे ट्वीट

केआरके ने इसके आगे एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे उसने लिखा था कि ‘एक नॉर्थ इंडिया का लड़का (विराट कोहली) को डिप्रेशन की बीमारी कैसे हो गई। साथ ही केआरके ने इसके बाद एक फॉलो-अप पोस्ट में लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब विराट कोहली ने खुद इस बात को बताया है कि वो डिप्रेशन का शिकार हैं, तो वो एशिया कप 2022 का हिस्सा क्यों है? क्या सेलेक्टर्स को भी Depression की समस्या है ?

विराट के एक इंटरव्यू को लेकर (KRK) ने कसा तंग

आज इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ ASIA WORLD CUP 2022 का पहला मैच है। मैच के सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में विराट ने अपने मेटल हेल्थ की बात की थी। जिसको लेकर KRK ने विराट पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में उनकी मौजूदगी पर भी सवाल उठाया। पर बाद में KRK को अपने ट्वीट को लेकर हमेसा ही तरह काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button