शानदार लुक में नजर आई काजोल और अजय देवगन की लाड़ली, देखे तस्वीर

लैक्मे फैशन वीक 2022 में काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा अपने अलग अंदाज में नज़र आई। कई स्टार किड्स भी मौजूद थे।

एक्ट्रेस काजोल और सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा अपने अलग अंदाज में नज़र आई। लैक्मे फैशन वीक 2022 में न्यासा को स्पॉट किया गया और उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा दिया। न्यासा लैक्मे फैशन वीक 2022 में शिरकत करने पहुंची थी। जहां डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर समेत कई बड़े सितारों के साथ नजर आई। वही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। जिसके बाद लोगो के रिएक्शन आना शुरू हो गए।

वही कई स्टार किड की भी तस्वीरें सामने आई। जहां जान्हवी कपूर, मनीष और शनाया कपूर के साथ कुछ कॉमन फ्रेंड्स के साथ पोज़ देते हुए देखा गया।

इवेंट में सिद्धांत चतुर्वेदी थे, जिन्होंने शनाया के साथ मनीष मल्होत्रा ​​के लिए रैंप वॉक किया। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत डिजाइनर आयशा राव के लिए FDCI X लैक्मे फैशन वीक की शो स्टॉपर बनीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button