# शोध : बियर पीने से होता है आंतो को फायदा, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े !

नमूनों के अनुसार, प्रतिभागियों के शरीर के वजन, बॉडी मास इंडेक्स और हृदय स्वास्थ्य और चयापचय के लिए सीरम बायोमार्कर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पुर्तगाल के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बियर (Beer) पीना आंतों के लिए फायदेमंद है। और इसमें पुरानी बीमारियों को रोकने की क्षमता भी है

दो समूहों में विभाजित किया

रामडोमलाइज्ड, डबल-ब्लाइंड, नियंत्रित अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने 18 से 65 वर्ष के बीच के 20 स्वस्थ पुरुषों को दो समूहों में विभाजित किया।जो चार सप्ताह के लिए रात के खाने के साथ अल्कोहल लेगर या नॉन-अल्कोहलिक लेगर की बोतल पीते थे। प्रतिभागियों को अपनी आहार संबंधी आदतों को बनाए रखना था ।और समान स्तर की गतिविधि का पालन करना था।

Related Articles

बॉडी मास इंडेक्स में नही हुआ कोई बदलाओ

रक्त और मल के नमूनों के अनुसार, प्रतिभागियों के शरीर के वजन, बॉडी मास इंडेक्स और हृदय स्वास्थ्य और चयापचय के लिए सीरम बायोमार्कर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आंतों के स्वास्थ्य में सुधार का संकेत

सेंटर फॉर रिसर्च इन हेल्थ टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज (CINTESIS), जिसने अध्ययन कियाहै उसने एक बयान में कहा कि आंतों के स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है।अध्ययन से पता चला कि चार सप्ताह की अवधि के अंत में, दोनों समूहों ने “अपने आंत माइक्रोबायोम में अधिक जीवाणु विविधता और फेकल क्षारीय फॉस्फेट गतिविधि के उच्च स्तर” को दिखाया। यह एंजाइम आंत में खराब बैक्टीरिया को दूर करने में मदद किया।बीयर का सेवन आंतों के माइक्रोबायोटा की संरचना में सुधार में योगदान देता है, एक ऐसा कारक जो बहुत ही सामान्य पुरानी बीमारियों, जैसे कि मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों की रोकथाम से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button