Ranveer Singh ने लियोनेल मेसी के साथ शेयर की ये तस्वीर, रोहन की फोटोशॉप की अभिनेता ने की खिचाई !

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह हाल ही में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में काफी एक्टिव नजर आए।

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह हाल ही में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में काफी एक्टिव नजर आए। स्टेडियम में बैठकर रणवीर सिंह ने फुटबॉल टीम अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनेल मेसी का हौसला बढ़ाया। इसी बीच भारतीय फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने शुक्रवार को लियोनेल मेसी के साथ एक तस्वीर शेयर की। ऐसे में रणवीर सिंह ने इस फोटो में खुद को शामिल कर रोहन की फोटोशॉप के लिए खिंचाई की है।

रणवीर सिंह ने मेसी के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने 23 दिसंबर को अपने  इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की। इस फोटो में रणवीर सिंह, अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप 2022 के विजेता कैप्टन लियोनेल मेसी और भारतीय फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ मौजूद हैं। इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने मजाक में रोहन श्रेष्ठ को लिखा कि- सिर्फ इसलिए कि आप फोटोशॉप जानते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरा फोटोशॉप करें।

दरअसल रोहन श्रेष्ठ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी के साथ एक सेल्फी शेयर की है। वही सेल्फी फोटोशॉप के जरिए खुद को जोड़कर रणवीर सिंह ने पोस्ट की है। रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर रोहन ने मजेदार रिएक्शन दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग रणवीर और मेसी की फोटोशॉप की हुई इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Cmg2sHeohlA/?utm_source=ig_web_copy_link

फीफा में रणवीर-दीपिका ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

सुपरस्टार रणवीर सिंह, उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (दीपिका पादुकोण) ने हाल ही में खत्म हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2022 में जबरदस्त अंदाज दिखाया। इस दौरान इस कपल ने दिखाया कि दोनों फुटबॉल के खेल के कितने दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर-दीपिका की कई तस्वीरें भी पसंद की गईं। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button