LUCKNOW: लोहिया पार्क में कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म, नाजुक हालत में पीडि़ता !

राजधानी के गोमतीनगर इलाके में महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले आरोपी ने मंगलवार दोपहर कक्षा सात की छात्रा से लोहिया पार्क में रेप किया।

राजधानी के गोमतीनगर इलाके में महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले आरोपी ने मंगलवार दोपहर कक्षा सात की छात्रा से लोहिया पार्क में रेप किया। घर पहुंचते ही छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शनिवार को कठौता चौराहे से आटो सवारों ने छात्रा का अपहरण कर तीन घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है।

हालत नाजुक देख कराना पड़ा भर्ती

छात्रा मूल रूप से सीतापुर जनपद की रहने वाली है। छात्रा के पिता ठेलिया चलाते हैं। क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से उनकी बेटी कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार को किसी का फोन आने पर वह करीब 11 बजे निकली थी। दोपहर करीब एक बजे घर लौटी थी। एकाएक यहां उसकी हालत बिगड़ गई। प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। आनन फानन बेटी को लेकर झलकारी बाई अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में हालत नाजुक देख बेटी को भर्ती कर लिया गया।

जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म ।

पूछताछ में बेटी ने बताया कि वह लोहिया पार्क गई थी। जहां उसे विद्यासागर कुशवाहा नाम का युवक मिला। उसने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने धमकी दी और भाग निकला। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह पार्क के बाहर निकली। यहां से वह घर पहुंची। घर पहुंचते ही एकाएक गिर पड़ी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया।

आरोपी कानपुर से गिरफ्तार

इंस्पेक्टर गोमतीनगर डीसी मिश्रा के मुताबिक छात्रा की कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर विद्यासागर कुशवाहा से दोस्ती हुई थी। उसने दोपहर छात्रा को मिलने के लिए पार्क में बुलाया था। छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा ने विद्यासागर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी विद्यासागर को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोस्ती

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक कानपुर निवासी आरोपी विद्यासागर गुजरात की धागा बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। इंस्टाग्राम के माध्यम से पीडि़ता और आरोपी के बीच दोस्ती हुई थी। इंस्टाग्राम से ही आरोपी विद्यासागर को छात्रा का मोबाइल नंबर मिल गया था। मोबाइल के माध्यम से ही आरोपी ने फोन कर छात्रा को लोहिया पार्क में बुलाकर रेप किया था।

पुलिस ने पार्क में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए

इधर, दिनदहाड़े रेप की घटना से लोहिया पार्क में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर रोजाना सुबह सैकड़ों लोग मार्निंग वॉक पर आते हैं। दोपहर में भी चहलपहल रहती है। इसके बाद भी इस तरह की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर पार्क में आने वालों में आक्रोश है। पुलिस ने पार्क में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button