Punjab: दिल्ली सीएम ने की पंजाब सरकार की सराहना, कहा- संविदा का सिस्टम होना चाहिए खत्म !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की तारीफ की है। कहा, पंजाब की AAP सरकार ने संविदा कर्मियों को पक्का करना शुरू किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा, जहां एक तरफ पूरे देश में अन्य सरकारें पक्की सरकारी नौकरियां खत्म करके संविदा कर्मचारीयों की भर्ती कर रही हैं, वहीं पंजाब की AAP सरकार ने संविदा कर्मियों को पक्का करना शुरू किया है। उन्होंने कहा, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस वाले दिन एक बड़ी घोषणा की थी। यह घोषणा न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश के लिए और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पहली बार किसी सरकार ने उठाया ऐसा कदम !

केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में हवा यह चल रही है कि सरकारी नौकरी खत्म करो, सरकारी पदों पर भर्ती मत करो और उनकी जगह कच्चों को लगाओ। उनकी पूरी जिंदगी संविदा कर्मचारी के तौर पर बीत जाती है। उन्होंने कहा, पहली बार पूरे देश में किसी सरकार ने 8736 शिक्षकों पक्का किया। उन्होंने कहा, पंजाब में और भी संविदा कर्मचारी हैं उन को पक्का करने पर मान साहब की सरकार काम कर रही है।

Related Articles

अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए AAP के राष्ट्रीय संयोजक, कार्यकारिणी की बैठक  में लगी मुहर - Arvind Kejriwal again elected as national coordinator of aam  aadmi party ntc - AajTak

केजरीवाल ने लगाए आरोप !

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूरे देश में जगह-जगह राज्य और केंद्र सरकार एक के बाद एक सरकारी नौकरी खत्म करती जा रही है। जब भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ रही है हर राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो सरकारी नौकरीयां भी बढ़नी चाहिए वह कम कैसे हो सकती है। लेकिन एक पैटर्न चल रहा है कि सरकारी नौकरी खत्म करके संविदा कर्मियों को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा, एक धारणा है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते यह बिल्कुल गलत है। दिल्ली के अंदर हमने दिखाया कि शिक्षा क्रांति उन्हीं पक्के टीचर्स और गेस्ट टीचर्स की वजह से आई है। दिल्ली में लगभग 60,000 टीचर्स काम कर रहे हैं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal goes into self-quarantine to be tested  for COVID-19 on Tuesday - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और  गले में खराश, कल होगा कोरोना टेस्ट

हमारे पास पावर कम- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आधा राज्य है हमारे पास पावर कम है। लेकिन यह जो हवा पंजाब से निकली है कि सरकारी नौकरी पर पक्के कर्मचारी होने चाहिए। संविदा कर्मचारी का सिस्टम खत्म होना चाहिए यह पूरे देश में जाएगा। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि जैसे पंजाब सरकार ने किया वैसे ही अन्य राज्य की सरकारें भी संविदा कर्मचारियों को पक्का करें। सीएम ने अपील की है कि केंद्र सरकार भी संविदा कर्मचारियों को पक्का करें उन्होंने यह भी कहा कि देश में जहां भी AAP की सरकार बनेगी हम वहां संविदा कर्मचारियों को पक्का करेंगे।

दिल्ली के pollution से ब्रेक लीजिए', CM केजरीवाल के गोवा दौरे पर बीजेपी का  तंज - Goa Election 2022 BJP attacks Arvind Kejriwal goa visit delhi  pollution NTC - AajTak

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button