राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी प्रियंका,कांग्रेस को दिया झटका !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल की न्याय यात्रा में आज शामिल नहीं होंगी ,बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होने वाले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बुरी खबर सामने आ रही है की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राहुल की न्याय यात्रा में आज शामिल नहीं होंगी ,बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। कुछ दिन में सही होने के बाद वे यात्रा में शामिल होने पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी को शुक्रवार यानि 16 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के चंदौली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होना था।

प्रियंका गांधी की ताजपोशी के साथ ही बदलेगी कांग्रेस की टीम यूपी - up  congress rahul gandhi priyanka gandhi jyotiraditya scindia eastern western  tpt - AajTak

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी जानकारी

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यात्रा अभी बिहार में है, शुक्रवार शाम को यात्रा यूपी में दाखिल होग। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी के शामिल नहीं होने की खबर को पुष्टि किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी अस्वस्थ होने की वजह से आज चंदौली से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी। वहीं, आगे की यात्रा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी के शामिल होने को लेकर अजय राय ने देर शाम तक इस पर कुछ भी कहने की बात कही है।

Priyanka reaches Rahul Gandhi s home as he stays firm on quitting - राहुल  गांधी इस्तीफे पर अड़े, प्रियंका गांधी ने घर जाकर की मुलाकात, देश न्यूज

प्रियंका गाँधी ने दिया यूपी कांग्रेस को झटका

गौरतलब है कि बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश में देर शाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी। चंदौली जनपद में यात्रा का स्वागत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया जाना है। प्रियंका गाधी चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थी। लेकिन प्रियंका गांधी के अस्वस्थ्य होने की वजह से यात्रा में शामिल न होना यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button