UP 10th Result 2022 : कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी के साथ किया टॉप !
इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को 91.69 फीसदी से मात दी है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 फीसदी रहा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार को यूपी बोर्ड ( UP board ) 10वीं कक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया। जैसा कि पहले ही बोर्ड की तरफ उल्लेख किया गया है अंतिम तिथि 18 जून, 2022 थी और कल इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई थी।
परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं
परीक्षा में बैठने वाले छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों को 91.69 फीसदी से मात दी है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 फीसदी रहा है।
दोपहर दो बजे नतीजे घोषित किए
दिव्यकांत शुक्ला, सचिव, यूपीएमएसपी, प्रयागराज ने घोषणा की कि यूपी हाई स्कूल 2022 का परिणाम 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड के प्रयागराज कार्यालय से घोषित किया जाएगा। दोपहर दो बजे नतीजे घोषित किए गए।
यूपी बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे
बुधवार को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया | क्योंकि छात्र अपने यूपी बोर्ड के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। टीम 9 की बैठक में, उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि छात्रों और अभिभावकों को परिणामों की घोषणा के बारे में पहले से सूचित किया जाना चाहिए।