Politics: रामदास आठवले ने नवीन पटनायक को NDA में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित, कही यह बात !

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजु जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक से NDA में शामिल की अपील की है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजु जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक से NDA ( National Democratic Alliance) में शामिल की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे क्षेत्रीय पार्टी को बहुत फायदा होगा।

आठवले बोले- BJD ने NDA की बहुत मदद की !

रामदास आठवले ने कहा कि बीजू जनता दल ने NDA सरकार की बहुत मदद की है। संसद के दोनों सदनों में कई अहम बिल पास करने में उनका सहयोग मिला है। अगर नवीन पटनायक NDA से हाथ मिलाते हैं तो 2024 के चुनावों में BJD को बहुत लाभ मिलेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ओडिशा के लिए और अधिक फंड मंजूर कर सकती है।

Related Articles

नवीन पटनायक बहुत मदद की... अब NDA में आ जाएं, रामदास आठवले ने फेंका चुनावी  पासा - Sehore Hulchal

350 सीटें जीतने का किया दावा !

रामदास आठवले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA बड़े नंबर के साथ आगे आएगी। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने बिहार में हाल के दिनों में NDA का साथ छोड़ दिया है। लेकिन उनकी पार्टी भविष्य में दोबारा बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। नीतीश के NDA से अलग होने का कोई भी असर 2024 के चुनावों में होने वाले गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि NDA अगले लोकसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटें जीतेगी।

Bjp, Shiv Sena Can Form Government In Maharashtra By Sharing Cm S Post:  Ramdas Athawale - कयास: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना बना सकते हैं सरकार!  केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान - Amar Ujala Hindi News Live

कई फैसलों में BJD ने NDA का किया समर्थन !

BJD नेताओं की ओर से अभी तक आठवले के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने BJD की इस बात को लेकर कई बार आलोचना की है कि वह अक्सर मोदी सरकार के समर्थन में खड़ी हो जाती है। हालांकि, नवीन पटनायक पिछले कई सालों से भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही एक निश्चित दूरी बनाते आए हैं। इसके बावजूद BJD ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन किया।

Why Nitish Kumar's NDA exit in Bihar is raising hopes in Naveen Patnaik's  BJD | Latest News India - Hindustan Times

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button