100 दिन में 10 हजार पुलिस भर्ती का लक्ष्य पहले ही पूरा- अवनीश अवस्थी

जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ( UP POLICE ) विभाग में लगभग 40 हजार और पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

 

अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में युवाओं को रोजागार उपलब्ध कराने के 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। वर्तमान सरकार के पिछले कार्यकाल में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 1.53 लाख से अधिक भर्तियां की गई थीं, जिसमें महिलाओं की संख्या 22 हजार से अधिक थी। पुलिस के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आनलाइन भर्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9534 युवाओं को सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर चयनित कर के प्रदेश के पुलिस बल में सम्मिलित होकर समाज में सेवा एवं सुरक्षा करने का अवसर प्रदान कराया गया है। इस भर्ती से प्रदेश को 1805 महिला सब इंस्पेक्टर एक साथ प्राप्त हो रही हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक उपलब्धि है। इसके अलावा कुल 500 मृतक आश्रितों की भर्ती भी की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button