एक दूजे के होंगे परणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, पार्टी ने किया ऐलान !
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लगातार दो बार अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट किया गया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में लगातार दो बार अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट किया गया। तभी से दोनों के रिलेशन की चर्चा हर किसी की जुबान पर है । परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्तों की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर परिणीति और राघव के रिश्ते की पुष्टि की है। संजीव अरोड़ा के ट्वीट से हड़कंप मच गया है कि क्या परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है या दोनों ने सगाई कर ली है?
ट्वीट देख सब हुए हैरान
हाल ही में जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा से मीडिया ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा तो दोनों ने चुप्पी साध ली। राघव चड्ढा मुस्कुराते हुए बोले राजनीती से जुड़े सवाल करिये परणीति से जुड़े सवाल नहीं इसके बाद दोनों से शादी को लेकर सवाल किया गया तो दोनों ने कहा था कि जब करेंगे तो बताएंगे। परिणीति और राघव की पुष्टि से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने बधाई संदेश देकर सभी को चौंका दिया।
सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई
I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR
— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023
संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि आप दोनों प्यार, खुशी और एक दूसरे के साथ से भरे हुए हैं। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।