बॉलीवुड की अब एक और जोड़ी होगी अलग

बॉलीवुड में इन दिनों लगातार रिश्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों के बाद अब एक और जोड़ी अलग होने की कगार पर है। हाल ही में सामने आई

बॉलीवुड में इन दिनों लगातार रिश्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों के बाद अब एक और जोड़ी अलग होने की कगार पर है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।  

काफी समय से चल रही है अनबन

बता दें कि इमरान खान आमिर खान के भंजे है। इमरान और अवंतिका के बीच अनबन की खबरें पिछले काफी समय से थीं। दोनों की लड़ाई की खबरें भी मीडिया में आईं। बताया जा रहा है कि अवंतिका इमरान और अपने रिश्ते को संभलने का एक मौका देना चाहती थी। इसी कारण उन्होंने तलाक का फैसला बहुत जल्द नहीं लिया था। साथ ही दोनों के दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी सेटल डाउन करने और दोनों को समझाने की काफी कोशिशें की लेकिन फैसला कुछ और ही हुआ।  

अवंतिका ने की शादी बचाने का हर कोशिश
ख़बरों के मुताबिक बताया जरा रहा है की इमरान ये रिश्ता खत्म करने के बारे में सोच रहे हैं। वैसे उनकी पत्नी अवंतिका ने अपनी इस शादी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं हुईं।

ये दोनों फाइनली अलग हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक कोर्ट में तलाक की अर्जी नहीं दी है।

शादी के पहले एक-दूसरे को डेट किया

इमरान और अवंतिका ने 2011 में शादी की थी। उनकी बेटी इमारा का जन्म जून 2014 में हुआ। इमारा की उम्र 7 साल है। इमरान-अवंतिका ने अपनी शादी के पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अलग होने के बाद, दोनों पिछले साल मुंबई के एक होटल में शादी के फंक्शन में मिले थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button