WORLD: दुनिया के सबसे महंगे फ्यूनरल सेरेमनी में पहुंचे पीएम मोदी, दी शिंजो आबे को श्रद्धांजलि !

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में हुआ।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में हुआ। फ्यूनरल  सेरेमनी में जापान के नेशनल एंथम के साथ साथ उनके अंतिम समय पर उन्हें 19 तोपों की सलामी दी गई। आबे की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान जापान में पीएम मोदी ने भी पहुंच कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि प्रदान की गयी।

8 जुलाई को गोली मार कर की गयी थी हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब उन्हें गोली मारी गयी तब वह आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। आबे की अंतिम विदाई के लिए दुनियाभर के 217 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों ने आबे से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया। आपको बता दें भारत ने आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।आबे को श्रद्धांजलि देने लोगों की भीड़ जामा है। इसके लिए कुदनजाका पार्क में फ्लावर स्टैंड्स रखा गया है। यहां आम लोग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आबे को श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके लिए जापान पहुंचे हैं। शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक रहे हैं। मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘‘मैं (जापान के) पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात तोक्यो जा रहा हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी PM फुमियो किशिदा से मिलकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया। आबे का राजकीय अंतिम संस्कार सरकार कर रही है।

प्रतीकात्मक अंतिम विदाई समारोह पर करीब 97 करोड़ रुपए खर्चा हुआ है। ये दुनिया का सबसे महंगा अंतिम संस्कार बताया जा रहा है। जिस कारण विपक्ष और आम जनता को लगता है कि सरकार के खर्च पर आबे का अंतिम संस्कार पैसे की बर्बादी है। जापान में जिसका विरोध हो रहा है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button