सरयू में डुबकी लगाकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उतारा मुरेठा, संकल्प हुआ पूरा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी पगड़ी उतार ली है। 21 महीने पहले सम्राट ने नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने की शपथ लेते हुए मुरेठा बांधा था।

अयोद्धा। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को 21 महीने के बाद अपना मुरेठा खोल दिया है। सम्राट चौधरी सरयू नदी में स्नान करने के बाद अपनी पगड़ी उतारी। जिसके बाद उन्होंने पीला वस्त्र धारण कर माथे पर तिलक, कांधे पर राम नाम का गमछा और हाथों में मुरेठा लेकर राम लला के दर्शन के लिए निकल गए हैं। सम्राट सरयू नदी से पैदल चलकर रामलला के दरबार पहुंचेंगे। जहां रामलला की चरणों में अपने मुरेठा को अर्पित करेंगे। सम्राट चौधरी अपने समर्थकों के साथ पैदल ही रामलला के मंदिर के लिए निकले हैं। सम्राट चौधरी के सम्राट श्रीराम के नारे के साथ उनके साथ राम मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। पगड़ी उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

सम्राट ने क्यों पहना था मुरेठा?
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में एक संकल्प लेते हुए मुरेठा बांधा था। दरअसल उस दौरान बिहार में नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गठबंधन में थे। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री थे और तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री। उस समय सम्राट चौधरी ने संकल्प के साथ मुरेठा बांधा था कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाते, वो ये पगड़ी नहीं खोलेंगे। हालांकि बाद में नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार आज भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं मगर डिप्टी सीएम का पद अब सम्राट चौधरी के पास है।

सम्राट चौधरी पर विपक्ष ने साधा निशाना
सम्राट चौधरी के मुरेठा खोलने को लेकर विपक्षी दलों में भी बयानबाजी शुरू हो गई है। आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सम्राट से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि सम्राट को अपना संकल्प तोड़ते हुए पगड़ी खोलनी पड़ गई है। क्या सत्ता की लालच में बीजेपी नीतीश कुमार के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुकी है?

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button