NCRB की रिपोर्ट जारी, महिला और बाल अपराध बढ़ा !

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 राज्यों और आठ 8 केंद्र शासित प्रदेश में कुल 36,63,360 एफआईआर(FIR) दर्ज हुई हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 28 राज्यों और आठ 8 केंद्र शासित प्रदेश में कुल 36,63,360 एफआईआर(FIR) दर्ज हुई हैं। इसमें यूपी में 357,905 एफआईआर दर्ज हुई। यूपी की एक लाख जनसंख्या के मानक के आधार पर क्राइम रेट 154.5 है।

उत्तर प्रदेश में 2021 में हत्या की वारदातें कम हुईं। कीडनैप, महिला और बाल अपराध में इजाफा हुआ है। यूपी में 2021 में सिर्फ एक दंगा हुआ है। जबकि 2019 और 2020 में एक भी दंगा नहीं हुए थे। 2021 में देश के अलग-अलग शहरों में 378 दंगे हुए थे। बड़ी बात ये है कि दंगा की लिस्ट में यूपी सबसे निचले पायदान पर है।

यूपी में सबसे ज्यादा दर्ज हुए महिला संबंधित केस

यूपी में महिला संबंधित अपराधों के 56083 मामले दर्ज हुए हैं। जो देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर राजस्थान में 40738 तो तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 3956 मामले दर्ज हैं। यूपी में रेप की 2845 एफआईआर दर्ज हुई हैं। रेप की रेटिंग में यूपी तीसरे नंबर पर है। इसमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 6337 रेप के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर एमपी में 2947 मामले दर्ज हुए हैं।

प्रदेश की राजधानी में घटे महिला संबंधित अपराध

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में महिला संबंधित 2020 की तुलना में घटे हैं। लखनऊ में 2021 में 2161 मामले दर्ज हुए। जबकि 2020 में 2636 मामले दर्ज हुए थे। इसी क्रम में कानपुर में 2021 में 894 और 2020 में 1056 मामले दर्ज हुए थे। गाजियाबाद में महिला संबंधित अपराध में बढ़े हैं। गाजियाबाद में 2021 में 591 मामले दर्ज हुए हैं। जबकि 2020 में सिर्फ 341 मामले दर्ज हुए थे।

साइबर क्राइम का ग्राफ गिरा

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 2021 में बच्चों के खिलाफ 16838 मामले दर्ज हुए। 2020 में 15271 ही मामले दर्ज हुए थे। 2019 में बच्चों के खिलाफ 18943 मामले दर्ज हुए। इस लिहाज से देखा जाए तो बाल अपराध में 11.11 प्रतिशत की कमी आई है।

साइबर क्राइम में भी कमी दर्ज हुई है। यूपी में साइबर क्राइम के मामले में 22 प्रतिशत की कमी है। 2021 में 8829 मामले दर्ज हुए। जबकि 2020 में 11097 और 2019 में 11416 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह UP में लॉ एंड ऑर्डर भी मेंटेन रहा। 2021 में यूपी में सिर्फ एक दंगा हुआ। जबकि पूरे देश में 2021 में 378 दंगे हुए। जिसमें झारखंड में 100, बिहार-51, राजस्थान-22, महाराष्ट्र-77 और हरियाणा में 40 घटनाएं हुईं।

हत्या के मामलों में कमी, अपहरण बढ़े

यूपी में 2021 में हत्या की घटनाओं में कमी आई है। इस बार 3717 मर्डर हुए। जबकि 2020 में 3779 और 2019 में 3806 मर्डर हुए थे। इसी तरह 2021 में 14554 अपहरण के केस दर्ज हुए। जबकि 2020 में 12913 और 2019 में 16590 मामले दर्ज हुए थे।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button