Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के विधायक, 50 खोके एकदम ओके के लगे नारे !

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी जंग बरकरार है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा में आज दोनों गुटों के बीच हंगामा शुरू हो गया।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी जंग बरकरार है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा में आज दोनों गुटों के बीच हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा का आज पांचवा दीन था। इसी बीच दोनों गुटों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की, और विधानसभा की सीढ़ियों पर विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ नारे भी लगाए।

’50 खोके एकदम ओके’ के लगाए नारे !

उद्धव ठाकरे के विधायकों ने शिंदे गुट के लिए ’50 खोके एकदम ओके’ का नारा लगाया। ठाकरे गुट के इस नारे का मतलब यह है कि शिंदे गुट के विधायक 50 करोड़ रुपये लेकर दूसरी पार्टी मे शामिल हो गए। वहीं महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए विपक्षी विधायक गले में गाजर लटका कर पहुंचे। गाजर को लेकर भी दोनों गुटों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने विधायकों को शांत कराया। इसके बाद ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई।

Related Articles

50 खोखे एकदम ओके' के लगे नारे, महाराष्ट्र में विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे गुट और विपक्षी विधायक

धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की उठी मांग !

भाजपा विधायक नितेश राणे ने सदन में कहा कि राज्य के अहमदनगर में धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़की पर अत्याचार हुआ है। ऐसी घटनाएं राज्य में बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, हिंदू लड़कियों को फसाने के लिए लड़कों को बाकायदा रेट कार्ड दिया जाता है, जिसके तहत इन लड़कों को पैसे मिलते है। नितेश राणे ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा, कि हिंदू लड़कियों को राज्य में टारगेट किया जा रहा है और इसीलिए अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए।

Nitesh said on father narayanranes arrest krara jwab milega | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे ने कहा- करारा जवाब मिलेगा, वीडियो ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार को दी ...

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button