इनामी माफिया ने दबिश के लिए गई पुलिस पर बरसाई गोलियां, मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी घायल, स्थानीय महिला की मौत !
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जुड़ी बुधवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आ रही है। इनामी खनन माफिया की दबिश के लिए गई पुलिस की माफिया और उसके साथियों के साथ...
इनामी माफिया ने दबिश के लिए गई पुलिस पर बरसाई गोलियां, मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी घायल, स्थानीय महिला की मौत !
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से जुड़ी बुधवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आ रही है। इनामी खनन माफिया की दबिश के लिए गई पुलिस की माफिया और उसके साथियों के साथ मुठभेड़ हो गईं जिसमे 5 SOG के जवान घायल हो गए। जिनमें के 2 की हालत गम्भीर है। उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। इस मुठभेड़ में एक महिला की मौत भी हो गई।
5 पुलिसकर्मी घायल महिला की मौत
दरअसल मुरादाबाद के एक खनन माफिया जफर की दबिश के लिए पहुंची पुलिस पर उनके साथियों ने गोलियां बर्षा दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की तरफ से भी जबाबी फायरिंग की गई। आधे घंटे तक लगातार चली इस मुठभेड़ में 5 पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही साथ पुलिस को जिस घर मे माफिया के छुपे होने की खबर मिली थी। उस घर मे रह रही बीजेपी नेता की पत्नी की भी मौत हो गई। जफर उत्तर प्रदेश से 8 किलीमीटर दूर उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र पहुंच गया था। जहाँ ये पूरी घटना हुई।
नेशनल हाईवे 74 पर किया चक्का जाम
महिला मौत की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने 4 पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। जबकि घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना के बाद DIG, SP व SSP वहां पर पहुंचे हैं। क्षेत्र के विधायक भी घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। गुस्साए लोग ने नेशनल हाइवे 74 को जाम कर दिया हैं। जानकारी के मुताबिक माफिया जफर पर 50000 का इनाम रखा गया था।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।