कोटेदार संघ जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ, उचित दर विक्रेता व कार्ड धारको के समस्याओं का होगा समाधान !
आजमगढ़ कोटेदार संघ जिलाध्यक्ष विजय कुमार राय व जिला संगठन द्वारा जिला मुख्यालय के ब्रहमस्थान सुखदेव पहलवान स्टेडियम के पीछे जिला संगठन के कार्यालय का चयन किया गया।

आजमगढ़ कोटेदार संघ जिलाध्यक्ष विजय कुमार राय व जिला संगठन द्वारा जिला मुख्यालय के ब्रहमस्थान सुखदेव पहलवान स्टेडियम के पीछे जिला संगठन के कार्यालय का चयन किया गया। जिसमें जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर एवं खाद्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह,दुर्गानंद यादव,पूर्ति निरीक्षक अतुल सिंह के कर कमलों द्वारा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
विष्णु 22 ब्लॉक अध्यक्ष जिले के सभी उचित दर विक्रेता उत्साह पूर्वक अपना समय दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया जिलाध्यक्ष कुमार राय ने बताया कि कार्यालय की स्थापना होने से दुकानदार भाइयों की समस्या सभी ब्लॉकों के कार्ड धारकों की समस्या और विभाग की सामंजस्य बनाने के लिए एक माध्यम बना है।
जिसमें जनपद के सभी दुकानदारों प्रसन्नता व्यक्त की कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय कुमार राय महामंत्री महेंद्र यादव रामनिवास पांडेय चंद्रशेखर यादव सीताराम मौर्या प्रमोद प्रजापति दिनेश सिंह अशोक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।