Priyanka Chopra ने खोला Bollywood का कड़वा सच, बोली -‘कहते थे काली बिल्ली’

प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। प्रियंका ने ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है

प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। प्रियंका ने ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और इसमें कोई शक नहीं कि अब उनके चाहने वालों की संख्या देश ही नहीं विदेशों में भी है। आज लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी अपने रंग को लेकर बॉडी शेमिंग और भेदभाव का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके साथ हुए बुरे बर्ताव का खुलासा किया है।

बॉलीवुड में रंगभेद का किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में बीबीसी की ‘100 महिलाओं’ की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। एक्ट्रेस साल 2022 की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक बन गई हैं। ऐसे में बीबीसी से बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड में अपने साथ हुए रंगभेद का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मेल एक्टर्स से कम पैसे मिलते थे, सेट पर घंटों इंतजार करना पड़ता था और अपने रंग को लेकर कड़वी बातें सुननी पड़ती थीं।

जब प्रियंका चोपड़ा को कहा-‘काली बिल्ली’

प्रियंका कहती हैं-‘मुझे काली बिल्ली और सांवली कहा गया। मेरा मतलब है, सांवली क्या है? वो भी उस देश में जहां सब भूरे हैं। मुझे लगने लगा कि मैं सुंदर नहीं हूं। मैं सोचता थी कि मुझे औरों से ज्यादा मेहनत करनी है, जबकि मेरा मानना ​​था कि मैं अपने से हल्के रंग के अभिनेताओं से ज्यादा टैलेंटेड हूं। लेकिन, मुझे लगता था कि सब कुछ ठीक है, क्योंकि इसे नॉर्मल माना जाता है।’

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में की थी। उन्होंने तमिल फिल्म थजमिझान से डेब्यू किया था। जिसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अक्सर अपने लिए चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चुनीं और अपने शानदार अभिनय से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया। लेकिन, बॉलीवुड में अपने साथ हुए कड़वे अनुभवों को एक्ट्रेस आज भी भुला नहीं पाई हैं।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button