तिरुपति बाला जी पहुंचे किंग खान !
इसस पहले यह यात्रा उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के खान शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना और नयनतारा के साथ “जवान” फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वो तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि “जवान” 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसस पहले यह यात्रा उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
“जवान” 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है
अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन से लेकर भगवान तक की शरण में जा रहे हैं। पहले वो माता वैष्णो देवी के दरबार में जम्मू पहुंचे थे और अब वो आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे हैं, जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनके साथ बेटी सुहाना और ‘जवान’ की एक्ट्रेस नयनतारा भी थीं।ये एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसे साउथ के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। वो फिल्म के को-राइटर भी हैं।
श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया शाहरुख खान ने
ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इसे गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में हैं। उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (स्पेशल अपीयरेंस), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी हैं। सपोर्टिंग रोल में सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं।वेंकटेश्वर मंदिर से पहले शाहरुख खान जम्मू पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें वो चेहरे को हुडी और मास्क से ढके नजर आ रहे थे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।